जीवन कोच को साथ रखने के 7 फायदे | MindLifeSkills | Kaldan Doma
Flash Sale! Book a free consultation

जीवन कोच को साथ रखने के 7 फायदे

जीवन कोच को साथ रखने के 7 फायदे

आप अपने क्षेत्र यहां तक कि एक अज्ञात संस्था में अमीर और प्रसिद्ध या नायाब हो  सकते है। हालांकि इससे कोई फर्क नही पड़ता है कि आप क्या है? जीवन हमेशा चमकदार और ठाठ-बॉट वाली नही होती है। कभी ना कभी आप अपने आप को कठिन परिस्थितियों के बीच पायेगें।      

आप अपने परिवार और दोस्तों से मार्गदर्शन ले सकते है, लेकिन वो हमेशा समर्थन देने के लिए उपलब्ध नही हो सकते है या तो वे अपने स्वयं के जीवन में व्यस्त हो सकते है या फिर अपने स्वयं के दृष्टिकोण से आपको समाधान दे सकते है। भले ही उनके दिल में अच्छे इरादे हो , लेकिन वो इसमें पारंगत नही है, उनमें क्षमता और विशेषता की कमी होगी। 

तब आपको एक जीवन कोच की आवश्यकता होती है, जो आपको हर कदम पर मार्गदर्शन दे और प्रेरित कर सकें और सुनिश्चित करेंगें कि आपका ध्यान एकाग्रित बना रहे। 

भारत और दुनिया के जीवन कोच अनुभवी और प्रशिक्षित पेशेवर होते है। वे अपने ग्राहकों को उनके जीवन में सुधार और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उन्हे सलाह देने के लिए उत्सुक और भावुक होते है।  

एक जीवन कोच को अपने साथ रखने के कई फायदे :-

Why Life coaching is useful for everyone

स्पष्टताः–      

कभी-कभी अपने लक्ष्यों की दिशा या अपने अस्तित्व के उद्देश्य को खोना संभावित हो सकता है। आप जो कर रहे है, उससे आत्मविश्वास भी खो सकते है। 

एक जीवन कोच, आपको क्या चाहिए? आप क्यों चाहते है? और इसे हासिल करने के लिए क्या किया जा सकता है ? संबंधी स्पष्टता प्रदान करता है। 

अधिकारिताः–   

पहले बड़े कदम पर विश्वास की एक छलांग लगाने की और अगले कदम में उस स्थिति के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

एक जीवन कोच, आपको अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए आपको प्रेरित कर सशक्त बनाता है। 

गैरआलोचनात्मकः– 

हो सकता है कि कभी आपका परिवार या दोस्त आपसे सच्चाई ना कहें, क्योंकि वे सोचते होगें ,कि इससे शायद आपको नुकसान हो सकता है या आप दुखी हो सकते है। आलोचक आपके सबसे अच्छे दोस्त होते है क्योंकि वो आपको सच्चाई बताते है, चाहे वो कितना भी कड़वा क्यों ना हो। लेकिन वास्तविकता को आप सुनना नही चाहेगें।

एक जीवन कोच, एक दोस्त और एक आलोचक का एक सही मिश्रण है, जो आपको निर्णय लिये बिना आपकी ताकत और कमजोरियों का मूल्यांकन करने में सक्षम करेगा, वो निष्पक्ष होता है। 

जिम्मेदारीः

एक जीवन कोच आपको प्रतिबद्धता और अनुशासन के माध्यम से अपने कार्यो और प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदारी लेना सिखायेगा। इस तरह आप अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कौशल सीख सकते है। 

नकारात्मकता पर काबू करनाः-

आपको अपने डर, असुरक्षा और बाधायें , जो कि आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने या एक बेहतर व्यक्ति , बॉस , साथी , माता-पिता या कर्मचारी बनने से रोकता है, को एक जीवन कोच दूर करने में मदद करता है। 

नये रास्ते की खोज करनाः-

जब आप तनावग्रस्त होते है, तो आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है और आप निर्णय लेने के पहले कोई भी संभावित विकल्पों को नही देख पाते है। 

एक जीवन कोच आपको नये विकल्पों का पता लगाने और आगे बढ़ने के लिए अपने अंतर्ज्ञान को ध्यान करने की सलाह देगा। 

जीवन संतुलनः-   

    जब आप कोई उद्देश्यों को पूरा करने पर ध्यान केन्द्रित करते है, तो आप अपनी और दूसरों की भलाई को देखना छोड़ सकते है, फिर चाहे वो आपका परिवार, सहकर्मी या कर्मचारी क्यों ना हो। 

एक जीवन कोच समय प्रबंधन और कार्यो के प्रतिनिधि नियुक्ति के माध्यम से आपकी सही प्राथमिकताएं तय कर आपके अंदर से संतुलित व्यक्ति का निर्माण करेगा।
याद रखिये! जीवन कोच आपकी समस्याओं को ठीक नही कर सकते है। हांलाकि वे आपको स्वयं को हारा हुआ महसूस करने वाले व्यवहार से दूर करने और अपने जीवन के गुणवत्ता में सुधार करके सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर  सकते है।